समाजवादी महिला सभा कासगंज की मासिक बैठक संपन्न

समाजवादी महिला सभा कासगंज की मासिक बैठक संपन्न
बैठक में मंहगाई, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त
कासगंज:समाजवादी पार्टी महिला सभा की मासिक बैठक आज 10 सितंबर 2024 को गांव हसनपुर में अनु यादव के आवास पर सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष रीना वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।*
*बैठक प्रभारी के रुप में महिला सभा की प्रदेश सचिव अनीता यादव की मौजूदगी में संपन्न हुई ।*
*बैठक में प्रभारी अनीता यादव ने कहा कि हम सभी को अभी से 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि अगली सरकार पी डी ए गठबंधन की ही बनेगी ।*
*जिलाध्यक्ष रीना वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं । अधिकतर इस सरकार के ही लोग अत्याचार कर रहे हैं उन पर सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती हैं ।*
*समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं हैं । कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं । इस सरकार में अत्याचार बड़े हैं निर्दोषों की हत्या और फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं । इस सरकार को संविधान पर भरोसा नही है, यह सरकार ओ बी सी, एस सी वर्ग का आरक्षण खत्म कर रही है । प्रत्येक नौकरी का पेपर लीक करवा के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ।*
*जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि भाजपा सरकार की कुरीतियों से जनता ऊब चुकी हैं मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर हैं 2027 में अगली सरकार सपा की ही बनेगी ।*
*पूर्व जिला पंचायत सदस्य खलील खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलित, शोषित, वंचित, गरीब लोगो की लडा़ई लडती रही है और पी डी ए को अधिकार दिलाने की लडाई लडती रहेगी ।*
*इस मासिक बैठक को सपा नेता अमर सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह राजपूत प्रधान, महिला सभा की जिलामहासचिव हमराज परवीन, उपाध्यक्ष शवनम देवी माथुर, विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा अनु यादव, भानवती जाटव, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश शाक्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशाहब हुसैन, नगर अध्यक्ष तारिक महमूद आदि ने संबोधित किया ।*
*इस अवसर पर महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष मनोरमा चौहान, आरती शर्मा, सीमा यादव, नेत्रपाल सिंह यादव, नीलेश यादव, रजनेश यादव, गुलाबी देवी शाक्य, प्रवीन शाक्य, ममता यादव, रुचि यादव, रेखा कुमारी, सुमन कुमारी, पूजा पाल, गीता, राज वेटी कश्यप, उर्मिला देवी, शशी यादव, मीनाक्षी गौतम, निधि यादव, नीतू राजपूत, बबली यादव, ज्ञात देवी, माधुरी पाल शिवपाल शाक्य, कविता देवी, रिंकी, रामवती, विटटो देवी, शालिनी, मीना, सुखदेवी, गुडडो देवी, विनीता, श्रीदेवी, अंजली, प्रेमवती, जागनश्री, बलवीर सिंह, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, भीकम सिंह, प्रेम सिंह, उमेश चौधरी, सुभाष यादव, जितेंद्र कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *