किसान के घर अचानक पहुंचा मगरमच्छ,
किसान की खटिया के नीचे मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर छोडा नहर में
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अचानक एक मगरमच्छ पानी से निकलकर खेत के रास्ते एक किसान के घर में घुस गया, वहीं जैसे ही घर में सो रहे किसान ने मगरमच्छ को देखा, तो किसान के घर में अफरा तफरी मच गई, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर जा पहुंची और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर पानी में छोड़ दिया।
बतादें यह पूरा मामला कासगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र निजामपुर का है। जहां शनिवार की सुबह किसान अपने घर में चारपाई पर सो रहा था। तभी किसान को खटिया के पास कुछ आहट महसूस हुई। और जब किसान की नीद खुली तो उसने देखा की एक मगरमच्छ उसकी चारपाई के नीचे लेटा है। ये देख कर किसान के पसीने छुट गए। और किसान घर में जोर जोर से चिल्लाने लगा। किसान के चिल्लाने की आवाज से ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। और ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को मगरमच्छ होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घण्टों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग टीम को सफलता मिली। और मगरमच्छ को कैद कर लिया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Author: Soron Live 24

