कासगंज:एबीवीपी ने कॉलेजों में चलाया सदस्यता अभियान

एबीवीपी ने कॉलेजों में चलाया सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद कासगंज के द्वारा ज़िले के विभिन्न कॉलेजों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जहां छात्र- छात्राओं को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता दिलायी गई। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री तेजेंद्र लोधी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जो पिछले 75 बरसों से छात्रों के बीच लगातार काम कर रहा है। और जब भी कोई समस्या आती है तो विद्यार्थी परिषद उसे दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवादी छात्र संगठन है इससे जुड़कर छात्र हित और राष्ट्रीय हित में अपना योगदान दे सकते हैं। आज छात्रों की पहली पसंद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है। छात्र- छात्राएँ बढ़ चढ़कर विद्यार्थी परिषद की सदस्यता बने।और संगठन में कार्य करे। इस दौरान जिला संगठन मंत्री आंशिक , अनंत प्रताप, यश मिश्रा,मृदुल, अभय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *