Kasganj:श्री दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्री दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कासगंज: सिढपुरा।शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में कस्बा के श्री दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर में रगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,इसमें बच्चों ने श्री कृष्ण व राधा जी के एक से बढ़कर एक रूप धारण किए जिसकी सभी लोगों ने सराहना की इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सविता गुप्ता ने बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता के बारे में भी विस्तार से बताया और उनके महान व्यक्तित्व को अपने जीवन में अपनाने पर बल देते हुए कहा ऐसी प्रतियोगिताओ में सभी बच्चों को उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए, इससे उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा बाहर आती है उन्होंने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार भेट कर सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता गुप्ता एवं शिक्षक बृज कुमार वशिष्ठ नितिन कुमार सीतांजलि ,छाया उपाध्याय, सॉवी अंजना सोलंकी विनीता उपाध्याय भगवान श्री कृष्ण की दहीहंडी प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिनमें जीत गुप्ता,कार्तिक वर्मा,आयुष्मान पाल,लक्ष्य गुप्ता, मानिक गुप्ता,अयान गुप्ता,अमन जिया,वेदांश,एली वर्मा,आस्था सोलंकी,शिवम,मयंक,कृष्णा, अर्णव,अदिति,कनिष्का,उन्नति, श्रेष्ठ उपाध्याय बच्चों ने बढ़कर हिस्सा लिया आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *