कासगंज:आदर्श पब्लिक स्कूल मे मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियों ने मोह लिया मन

आदर्श पब्लिक स्कूल मे मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियों ने मोह लिया मन

नगर के सहावर गेट स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में शनिवार को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर संजय पुंढीर आदर्श ने विद्यालय परिवार के साथ भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना कर किया, फिर बारी बारी से विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्णा एवं राधा रानी की वेश भूषा
में प्रभू की लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जिसने सब का मन मोह लिया विद्यालय की बेटी ताशी,भारती,खुशी,अनीता ने ‘ वो है अलबेला मद नैनो वाला’ तो महक, यशु,शिवानी, पूनम ने ‘ मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया’ तथा अन्य बच्चों ने भी विभिन्न प्रकार से कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया तो वहीं नन्हे मुन्ने बच्चे हर्ष,नंदिनी, दिव्या, काव्या,विराज ने राधा कृष्णा की वेश भूषा में सबको दर्शन देकर सबका मन मोह लिया,विद्यालय के डायरेक्ट संजय पुंढीर आदर्श ने सभी को जन्माष्टमी को बधाई देते हुए विभिन्न जीवन मूल्यों जैसे मित्रता, प्रेम, सद्भावना को अपनाने की प्रेरणा दी, अंत में मटकी सजाओ प्रतियोगिता मे विजयी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका प्रीती कुशवाह ने किया,उक्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ वर्मा,अभिषेक पुंढीर, स्वदेश कुमार, गोल्डी चौहान,गुंजन राजपुत, सलोनी पाल,मुस्कान,शालिनी,शनि,नैतिक, करन,वरुण,दिव्यांशी,पूर्वी,करीना,श्रद्धा, आदि उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *