दिव्यांग अधिनियम 2016 की पट्टिका थाने में लगवाने की मांग को जनपद के थानों में दिव्यांग समिति ने दिया ज्ञापन


कासगंज :श्री वराह जन सेवा दिव्यागं समिति कासगंज के तत्वावधान में जनपद के थानों सहित सोरों कोतवाली में समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय थाना कासगंज में उपाध्यक्ष समिति महिला प्रकोष्ठ विमला देवी ,थाना ढोलना में विकास खंड पर्यवेक्षक राजवीर सिंह आर्य ,थाना सहावर में विकास खंड पर्यवेक्षक विष्णु कुमार ,थाना गंजडुंडवारा में विकास खंड पर्यवेक्षक सत्यवीर सिंह, थाना सिढपुरा में विकास खंड पर्यवेक्षक सरिता, थाना पटियाली में विकास खंड पर्यवेक्षक सन्तोष सिंह के नेतृत्व में दिव्यांग जनों के साथ पुलिस अधीक्षक कासगंज को सम्बोधित ज्ञापन थाना प्रभारी यो को सौंपा ।
ज्ञापन में मांग की गई हैं कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की थाना सम्बन्धित प्रमुख धाराएं की लिखित पट्टिका जनपद के समस्त थानों में लगवाने की मांग की गई।
समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने बताया कि यह मांग दिव्यांग जन कल्याणार्थ है इस सम्बन्ध में लिखित पट्टिका जनपद के समस्त थानों में लगवाने हेतु जिला दिव्यांगता समिति बैठक में जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश समिति द्वारा पूर्व में कराये जा चुके हैं। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की दिव्यांग जन कल्याणार्थ थाना सम्बन्धित प्रमुख धाराएं की लिखित पट्टिका जनपद कासगंज के समस्त थानों में लगवाई जायें ताकि दिव्यांग जनों को इसका लाभ मिल सके एवं प्रचार प्रसार हो सके।।ज्ञापन के दौरान समिति के सदस्य दिव्यांग जन उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

