भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह को किया याद।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को किया याद।
कासगंज। नगर के सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राजस्थान के राज्यपाल पद्म विभूषण स्व. कल्याण सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र साहू ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह का जीवन सादगी पूर्ण तथा समाज को समर्पित रहा है, कल्याण सिंह ने संगठन को गणने का काम किया, अनेकों अनेक कार्यकर्ताओ को संगठन से जोड़कर बाबूजी ने पार्टी को वटवृक्ष बनाया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट बाबूजी कल्याण सिंह ने अनेकों साहसिक कार्य करते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया, उनका साहसिक नेतृत्व और समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता ने प्रदेश के विकास और सुशासन को एक नई दिशा दी। उन्होने अपनी नीतियों तथा कार्यों से जनता में विशेष स्थान बनाया। इस अवसर पर भूतपूर्व पालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, गौरी शंकर शर्मा, संजय पुंढीर, जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ, सुरेश माहेश्वरी, डा. मिथलेश वर्मा, रविन्द्र ब्रह्मचारी, मनोज शर्मा, उत्तम चंद्र पाथरे, डीएस पाल, अभिषेक पुंढीर, मनपाल सिंह मौर्य, गजेंद्र सिंह राजपूत, ठा. वीरेंद्र सिंह, मनीष पांडा, कुनाल, केशव, गौरव, अमित आदि उपस्थित रहे।
————
अमांपुर में भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि
अमांपुर। कस्बा अमांपुर के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व, कल्याण सिंह बाबूजी की तृतीय पुण्यतिथि हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व, कल्याण सिंह बाबूजी कुशल प्रशासक व रामभक्त थे। उन्होंने भगवान श्रीराम के कार्य में देरी नही की। राम मंदिर के लिए उनके द्वारा किए गए त्याग का कोई मोल नही है। बाबूजी रामभक्त थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, महामंत्री संजय सोलंकी, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, दीपक गुप्ता चेयरमैन, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, शिवम जाटव, गौरव गुप्ता, सचिन सोलंकी, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र राजपूत, राजकुमार लोधी, बॉबी वर्मा, राधेश्याम सविता, कैलाश शाक्य, विकास दादा ने स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *