उप वर्गीकरण फैसले के विरोध में बहुजन समाज ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

उप वर्गीकरण फैसले के विरोध में धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

एडिशनल एसपी ने अपनी टीम के साथ संभाला मोर्चा

कासगंज।बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डी0पी0 सिंह राना की अगुवाई में कई हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीरें,नीले झंडे,तख्तियां एवं बैनर लेकर सड़कों पर धरना प्रदर्शन किया तथा मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को परिवर्तित कर क्रीमीलेयर आदेश के खिलाफ लोग सड़कों पर नारेबाजी एवं धरना प्रदर्शन करते हुए नजर आए जिससे आवागमन पूर्णरूप से बंद हो गया कई गाड़ियां घंटों तक जाम में फंसी रही संगठन के शीर्ष नेताओं की मानें तो इस आदेश से लोगों में आक्रोश व्याप्त है इस आदेश के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर चुके हैं लाखों की संख्या में लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उप वर्गीकरण/क्रीमी लेयर व्यवस्था को बदलकर पुरानी आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन कार्यक्रम में मांग की है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के सात सदस्यों वाली संविधान पीठ ने वर्ष 2004 के पांच सदस्यों वाली संविधान पीठ के निर्णय को पलटते हुए 1 अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था को प्रभावित करने वाला फैसला सुनाया है जिससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है अतः संसद के मौजूदा सत्र में ही संसद द्वारा संविधान सम्मत उचित एवं ठोस कदम उठाने की मांग की है इस ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी,आजाद समाज पार्टी,बाबा साहेब बाहिनी,भीम आर्मी एवं अबाजका सहित कई सरकारी संगठनों के लोग मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *