कासगंज:स्कूलों में रक्षा बंधन पर्व मनाया छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधी राखी

स्कूलों में रक्षा बंधन पर्व मनाया छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधी राखी
सोरोंजी। सेंट वीएन पब्लिक नगरिया में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तो वही छात्रों ने उनको सुरक्षा का वचन दिया। इससे पूर्व छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने कहा कि रक्षा बन्धन भाई बहन के अटूट प्यार का पौराणिक काल से मनाया जाने वाला पर्व है जिसको हम सभी को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान छात्र छात्राओं को डॉ राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, आरती चौहान, वैभव भारद्वाज, कौशल राजपूत, हिमांशु तिवारी, वंशिका राघव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्चना, लवली सोलंकी, विशाल सोलंकी, कृति चौहान, मुस्कान चौधरी , गरिमा मौर्य, प्राची मौर्य, अवधेश राजपूत, रुद्रांश मिश्रा, प्रगति गौर सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय होडलपुर में रक्षाबंधन का पर्व सहायक अध्यापक अरुण प्रताप सिंह के नेत्रत्व में विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया। विद्यालय की बालिकाओं ने सभी बालकों को रोली से तिलक कर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाई । इसके साथ ही बालिकाओं ने सभी बालकों को स्वस्थ रहने तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की । बालकों ने सभी बालिकाओं को गिफ्ट दिए तथा सदैव रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह व अरविंद कुमार पाल ने रक्षाबंधन पर मनाने तथा उसकी महत्ता के बारे में विस्तार से बताया, जिससे कि बच्चों में इस पर्व की अनिवार्यता का महत्व समझ में आए । इस अवसर पर मिथिलेश कुमारी प्रधानाध्यापिका के द्वारा बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाया गया। जिसमें बच्चों ने ढोलक बजाकर गीत गाकर तथा डान्स करके रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
फोटो=नगरिया में छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती छात्राएं
फोटो=पूर्व माध्यमिक विद्यालय होडलपुर में रक्षाबंधन पर्व की खुशी मनाते विद्यार्थी

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *