कासगंज:
सोरोंजी। पवित्रा एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने शूकर क्षेत्र की पंचकोशी परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। शूकर क्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा समाज सेवा समिति के तत्वाधान में परिक्रमा प्रारंभ करने से पूर्व श्रद्धालुओं ने हरि की पैडी के पवित्र जल में गंगा स्नान किया। क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। हरि की पैडी की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु सूर्यकुंड, दूधेश्वर, बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ, ग्राम देवी मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान मंदिर के दर्शन करते हुए प्रथम पड़ाव 84 घंटे वाली मां मंदिर पहुंचे। उसके बाद सेडू नगला मार्ग स्थित बाछरू देव, सीता रसोई के दर्शन करते हुए प्रेम जी की बगीची पहुंचे। जहां गंगा वराह महासभा के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने श्रद्धालुओं को आग्रह पूर्वक बैठाकर जलपान कराया। आगे सिंगल वाले महाराज स्थल पर भी धर्मप्रेमियों ने श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की। यहां से करुआ देव महाराज, वनखंडेश्वर महादेव, कपिल मुनि आश्रम ,भागीरथ गुफा, चैतन्य महाप्रभु बैठक, काला गोरा भैरव बाबा मंदिर में दर्शन करते हुए वापस वराह मंदिर पहुंचे। पंचकोसी परिक्रमा संयोजक शरद कुमार पांडे ने बताया सनातन शास्त्रों में पवित्रा एकादशी का बेहद खास महत्व बताया गया है। इस दिन सच्चे मन से व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में आने वाले इस पवित्र दिन लोग सूर्योदय से उपवास रखते हैं और अगले दिन द्वादशी तिथि को अपना उपवास तोड़ते हैं। यह व्रत इतना शक्तिशाली है कि इससे लोगों को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है । पंचकोशी परिक्रमा के दौरान शरद कुमार पांडे , शशांक दीक्षित, शिवानंद उपाध्यक्ष, योगेश उपाध्याय, विनोद दीक्षित, उपेंद्र उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय , अनिल तिवारी , अर्जुन लाल गुप्ता , राजकुमार , मुकेश रावत, सुरेंद्र महेरे , गोविंद गोपाल तिवारी, राधा गोविंद, खूब सिंह , लाखन सिंह, रामचंद्र साहू , सरोज देवी, आशा उपाध्याय, लक्ष्मी , सूरजमुखी, कीर्ति , राधा , रामवती, राधे मोहन झा , भरत शर्मा , नेकसू प्रधान, वंश उपाध्याय ,गिरिजा शंकर पाठक, सोमदत्त पाठक, गिरीश पाठक आदि बड़ी संख्या जनपद के अलावा गैर जनपदों से आए श्रद्धालु शामिल रहे
फोटो=सोरोजी में शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाते श्रद्धालु

Author: Soron Live 24

