- कासगंज:तेज रफ्तार कांवड़ियों की मैक्स पलटी एक कांवड यात्री की मौत दो कावड़िया गंभीर रूप से घायल
कासगंज ब्यूरो:कासगंज बरेली हाईवे सोरों कोतवाली क्षेत्र नगरिया चौकी के निकट कासगंज की ओर से जा रही कछला गंगा कांवड भरने जा रही कांवड़ियों की मैक्स पलट गई मैक्स में सवार एक कांवड यात्री की मौत हो गई दो कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल कांवरियों को सोरों सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स RJ 05 BB 7058 छोटा हाथी अनियंत्रित होकर बरेली मथुरा हाईवे नगरिया चौकी के निकट पलट गया जिसमें डीजे के साथ कांवरिया भी सवार थे। मैक्स पलटने से एक कांवड यात्री की मौत हो गई दो कांवरिया घायल हो गए ।घायल कांवड यात्री हेमंत पुत्र गंगाधर उम्र 40 बर्ष निवासी ग्राम धनोता भरतपुर राजस्थान की मौके पर मौत हो गई, बलवीर पुत्र लक्ष्मण उम्र 25 वर्ष निवासी धनोता भरतपुर राजस्थान, दिनेश पुत्र मोहन सिंह निवासी धनोता भरतपुर राजस्थान दोनों घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।। मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनो घायलों को सोरों सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।।
Author: Soron Live 24

