एआरटीओ की कार्यशैली से परेशान टेंपो चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कासगंज:पटियाली। शुक्रवार को दर्जनों टेंपो चालकों ने समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल हफीज गांधी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी को नामित करते हुए उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा है तथा आरोप लगाया है कि ए आर टी ओ अनावश्यक रूप से हम टेंपो चालकों को परेशान करते रहते हैं दबाव बनाते हुए लंबे लंबे चालान काट देते हैं और सबसे बड़ी हैरानी वाली बात तो ये है कि खाली खड़े टेंपो का भी चालान काट देते हैं। इतने बड़े बड़े चालान भर पाना हम लोगों के बस से बाहर का काम है हम लोग अपने टेंपो बेचने पर मजबूर हो रहे हैं एआर टीओ साहब चालान काटने का काम महीने में तीन चार बार कर देते हैं जिससे हम लोग काफी तनाव में रहते हैं हम लोग टेंपो चलाकर किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं तथा दिन के अधिकतम ₹300 से 400 पैदा कर लेते हैं अगर यही कंडीशन रही तो हम भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे तथा हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा भी नहीं ले पाएंगे और घोर अंधेरे में रहेंगे। ज्ञापन देने वालों में अनीश,भूरे,इमरान,गौतम,यूनुस खालिद अली,जावेद,मुजीम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

