पत्रकारों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आईरा ने पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक को ज्ञापन सौंपा

कासगंज आल इण्डिया रिपोटर्स एसोसिएशन (आईरा) के जिला अध्यक्ष कपिल दिक्षित ने पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के लिए पत्रकार साथियों के साथ पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया, जिला अध्यक्ष कपिल दीक्षित के नेतृत्व मे पुलिस अधीक्षक को शन्ति पूर्ण रूप से ज्ञापन सौपा गया , जिला अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है मीडिया समाज का सजग प्रहरी है जो सरकार तक समाज की परेशानिया समस्यो को पहुचाता है लेकिन पत्रकारिता की गिरती गरिमा को बचाने के लिए आईरा संगठन हमेशा पत्रकारो की आवाज उठाता रहा है पत्रकारों की पांच सूत्रीये मांगे 1- जिले के हर थाने मे पुलिस और पत्रकारों की माह मे एक समन्वय बैठक होनी चाहिए,
2- पुलिस समाचार संकलन मे पत्रकारों का सहयोग करे ,
3- पत्रकारो पर विना जांच के मुकदमा न लिखा जाये , फर्जी मुकदमे वापास हो
4- फर्जी पत्रकार तथा फर्जी वाहन पर प्रेस लिखे होने पर कार्यवाही हो,
5- थाना स्तर पर बनाये गये व्हाटसेप ग्रुप सक्रिय रहे जिससे खवरो का आदान प्रदान हो सके । आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौपे गये है प्रशासन को पत्रकारिता हित समाज हित मे हमारी जायज मांगों को मनाना चाहिए । ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव सचिन उपाध्याय, उपाध्यक्ष शुभम दुबे, प्रवक्ता अजीत पचौरी, कोषाध्यक्ष रवि श्रोती, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव , सचिब मुकेश यादव, प्रवक्ता के के सक्सेना, उपाध्यक्ष दीपक पाठक ,विपिन कुमार शर्मा, मनपाल यादव, देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे,
Author: Soron Live 24

