जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस हुआ आयोजित।
*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर कासगंज में सुनीं फरियादियों की समस्यायें व शिकायतें।*
*थाना दिवस पर 6 शिकायते प्राप्त हुई जिसमे 4 शिकायतें का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया*
*थाना दिवस पर फुखे ट्रांसफार्मर की शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश देते हुए तत्काल बदलबाया गया*
कासगंजः जनता की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिये जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ कासगंज पहुंच कर थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके यथाशीघ्र निस्तारण के अधीनस्थों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवादों के निस्तारण के लिये पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें क्षेत्र में जाकर प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर 06 शिकायती पत्र प्राप्त हुये मौके पर ही 04 शिकायती पत्रों का निस्तारण करा दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन, प्रशासन जनता की समस्याओं व शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित करने के लिये वचनबद्व है। हर माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में क्षेत्रीय जनता द्वारा अपने भूमि विवाद, आपसी विवाद, पैमायश, बंटवारा, उत्पीड़न, मारपीट, सरकारी या निजी भूमि व सम्पत्ति पर अवैध कब्जा, मेंड़बंदी, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि समस्त समस्याओं, शिकायतों को प्रस्तुत कर निस्तारण कराया जा सकता है।
कासगंज में थाना समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी कासगंज, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
————
——————
Author: Soron Live 24


