Soron Live 24

कारगिल शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेवा भारती ने मनाया विजय दिवस

कासगंज :कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेवाभारती के एटा कासगंज विभाग उपाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय द्वारा किस रोली स्थित कारगिल शहीद कुंवर पाल  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस गौरवान्वित करने वाले दिवस के सम्बंध में बताते हुए विभाग उपाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई के दिन यह मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में बलिदान हुए भारतीय जवानों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने हेतु मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि यह दिन है उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पण करने का, जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया।
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विभाग उपाध्यक्ष एटा कासगंज डॉ पंकज वार्ष्णेय,प्रदीप कुमार साहू ,सुरेंद्र यादव,विशाल गुरहार,देवदत्त प्रधान,अर्जुन,शिवम,आशु,विकास,भूदेव,बंटी,मोनू,धर्म,श्री कृष्ण,मनोज गुरहार,राहुल सिंह सिसोदिया,अवनीश गुरहार ,पप्पू शाक्य,राहुल गुरहार,डॉ गिरीश भारत ,मोनू श्रीवास्तव आदि सेवाभारती कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *