गंगाघाटों पर उमडने लगी शिवभक्तों की भीड
कांबड़ियों की भीड़ से दुकानदारों कीे दुकानें सजीं, चेहरे खिले
![]()
कासगंज। सावन माह पर्व के चलते शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में कांवड़िया गंगाजल लेने के लिए तीर्थ नगरी सोरों, कछला एवं लहरा गंगाघाट पहुंच रहे है। गंगाघाटों से लेकर शिवालयों तक बम-बम भेले के जयकारे वातावरण में गूंजायमान हो रहे हैं। शुक्रवार को गंगाघाटों पर शिव भक्त कावड़ियों भारी मात्रा में भीड़ देखी गई तो वहीं मार्गों पर कांवड़ियों की टोलियां नजर्र आइं। कांवड़ियों की सहूलियत के लिए यातायात और सिविल पुलिस भी दिनभर पसीना बहा रही है।
बतादें कि आगामी 21 जुलाई से सावन माह का पर्व शुरू हो रहा है। जैसे जैसे सावन का माह नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शिवभक्त कावड़ियों कभी भीड़ बढ़ती जा रही है। सावन माह पर्व का पहला सोमवार सावन शुरू के होने के पहले ही दिन है। इसी के चलते शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश और पड़ौसी जनपदोें से हजारों की संख्या में कांवड़िया गंगाजल लेने सोरों, कछला, लहरा, कादरवाड़ी आदि गंगाघाटों पर पहुंच रहे है। कांवड़ियों की अपार भीड़ और बम-बम भेले के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है। शुक्रवार को सोरों लहरा गंगाघाट पर गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों की अपार भीड़ देखने को मिली। दूसरी नगर नगर में यातायाता व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस भी कांवडियों की सेवा में तत्पर है और चैराहों एवं तिराहों पर यातायात व्यवस्था को चैकन्ना रहकर दुरूस्त बनाए हुए है। वहीं यातायात प्रभारी ने कासगंज सोरों व एटा मार्ग पर खाली स्थानों पर वेरीगेटिंग लगाये है। वहीं सोरों में कांवड़िायों की अपार भीड़ को देखते हुए घाट पर दुकान सजाए बैठे संचालक सावन माह पर्व को देखते हुए सतर्क हो गए हैं और कांबड़ एवं अन्य सामान की जमकर विक्री करते दिखाई दे रहे हैं सोरों, कछला, लहरा एवं कादवाड़ी गंगाघाटों पर दिनभर कांवड़ियों की भीड़ एवं विक्री के चलते दुकानदारों के चेहरे खिले एवं दुकानों सजी हुई हैं।
——————-पुलिस ने अंडा व मांसाहारी दुकानों को दी हिदायत
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार को सदर कोवताली के इंस्पेक्टर लोकेश भाटी एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के सोरों-कासगंज एवं कासगंज-नदरई मार्ग पर शहर के मुख्य बाजार में फुटपाथों पर फैले अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही दुकानदारो को चेतावनी दी कि वह अपने अतिक्रमणों को पुनः पसारें। वहीं हथ ठेला और रेहड़ी वालों को भी चेतावनी दी कि वह वेंडर जोन में ही ठेले लगाए। मार्गों पर अतिक्रमण न करें। कांवड़ यात्रा मार्ग पर अंडा और मांस विक्रेताओं को भी चेतावनी दी गई है कि वह मांस और अंडे की दुकानें कांवड़ यात्रा मार्ग पर न लगाए। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।फोटो संख्या 1, कैप्शन-कस्वा सोरों में कांवड वनाता कारीगर।
फोटो संख्या 2, कैप्शन-अंडा के ठेले वालों को हिदायत देते पुलिस कर्मी।——————————
—————
Author: Soron Live 24


कासगंज। सावन माह पर्व के चलते शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में कांवड़िया गंगाजल लेने के लिए तीर्थ नगरी सोरों, कछला एवं लहरा गंगाघाट पहुंच रहे है। गंगाघाटों से लेकर शिवालयों तक बम-बम भेले के जयकारे वातावरण में गूंजायमान हो रहे हैं। शुक्रवार को गंगाघाटों पर शिव भक्त कावड़ियों भारी मात्रा में भीड़ देखी गई तो वहीं मार्गों पर कांवड़ियों की टोलियां नजर्र आइं। कांवड़ियों की सहूलियत के लिए यातायात और सिविल पुलिस भी दिनभर पसीना बहा रही है।