18 जुलाई, 2024
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कासगंज के आस पास लगने वाले नाश्ते के ठेलों एवं दुकानों का किया निरीक्षण।
:

कासगंज:जिलाधिकारी कासगंज के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कासगंज की टीम ने आनन्द देव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एवं उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अवधेश पाराशर के साथ जनपद में कांवड यात्रा के मद्देनजर प्रभू पार्क, कासगंज के आस-ंपास लगने वाले नाश्ते के ठेलों एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया एवं आगामी कांवड यात्रा को देखते हुये सभी को साफ सफाई एवं भोजन -ढक कर रखने के निर्देश दिये गये। मौके से टीम ने छापेमारी के दौरान कुल पांच नमूने
संग्रहित किये गये।
बाजार में हडकम्प मच गया 20 लीटर गोल गप्पे का दूषित पानी पवन की दुकान से एवं 20 लीटर गोल गप्पे का पानी पंकज जैन की दुकान से नष्ट कराया गया। कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित नमूने संग्रहित किये गये मनोज छोले भटूरे प्रभू पार्क, कासगंज किस्म भटूरा, पंकज जैन गांधी मूर्ति, कासगंज किस्म कचौडी पवन कुमार गांधी मूर्ति, कासगंज किस्म सूखी आलू सब्जी तैयार, देहली जूस भण्डार प्रभू पार्क, कासगंज मौसमी जूस, शुभम प्रभू पार्क, कासगंज किस्म आलू का झोल संग्रहित किये गये उपरोक्त पांचों नमूनों को जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कांवड यात्रा को देखते हुए कांवड मार्ग पर पडने वाले सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का जांच अभियान जारी रहेगा।
————–
——————
Author: Soron Live 24

