कासगंज:ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) की बैठक संपन्न ।

ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) की बैठक संपन्न

बैठक में पदाधिकारी एवं सदस्यों को बांटे पहचान पत्र 

कासगंज ब्यूरो ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा की एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष कपिल दीक्षित के सोरों स्थित आवास पर आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता संरक्षक योगेंद्र बाबू निर्भय द्वारा की गई
बैठक में सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये वहीं बैठक में संगठन द्वारा भेजे गए सभी पदाधिकारी की पहचान पत्र आई कार्ड वितरित किए गए बैठक को संबोधित करते हुए कासगंज जिला अध्यक्ष कपिल दीक्षित ने कहा की ऑल इंडिया रिपोर्टर्स संगठन पत्रकारों के हितों में हमेशा आवाज उठाता रहा है ।वहीं उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी पत्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार पर उत्पीड़न फर्जी मुकदमा आदि लिखे जाने पर आईरा संगठन उसकी आवाज उठाने का कार्य करता है। बैठक में कपिल दीक्षित, सचिन उपाध्याय ,योगेंद्र बाबू निर्भय, अजीत पचौरी,रवि श्रोतिय ,निखिल दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *