दो स्कूलों की बस और इको में आमने-सामने हुई भिड़ंत चालक की हुई मौत सात बच्चों शिक्षक सहित आठ घायल
कासगंज: जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कासगंज मार्ग पर सुबह 8:00 बजे दो स्कूलों की बस और इको गाड़ी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें एक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई इको में सवार सात बच्चे एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।वही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक के शव को ईको वाहन से काटकर निकाला ।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के सलेमपुर बीबी रोड पर स्कूल के इको स्पोर्ट चार पहिया वाहन एवं स्कूल बस के मध्य भिड़ंत हुई जिसमे मारुति ईको का चालक विमल पुत्र वीरेंद्र उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम जरैथा थाना सोरों की मृत्यु हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को ईको वाहन से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला । वही मारुति ईको में सवार घायलों छात्र अंशु पुत्र पुष्पेंद्र उम्र करीब 12 वर्ष निवासी ग्राम नगला डूंगर थाना सोरों ,सजन पुत्र जोगेंद्र सिंह उम्र करीब 9 वर्ष, आदेश पुत्र पुष्पेंद्र 5 वर्ष ,पवन पुत्र जोगिंदर उम्र करीब 7 वर्ष आदित्य पुत्र हरेंद्र उम्र करीब वर्ष, विकास पुत्र पुष्पेंद्र उम्र करीब 15 वर्ष निवासी उपरोक्त, संजना पुत्री मुनेश उम्र करीब 18 वर्ष, दुर्गेश उम्र करीब 5 वर्ष पुत्र पुष्पेंद्र निवासी नगला डूमर थाना क्षेत्र सोरों जनपद कासगंज एवं शिक्षिका संजना पुत्री मुनेश निवासी ग्राम नगला डूंमर थाना सोरो जनपद कासगंज घायल हो गए हैं। जिन्हें एंबुलेंस ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय कासगंज भेजा गया । चालक को जिला अस्पताल पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। छात्र अंशु एवं दुर्गेश घायलों को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया अन्य घायलों का जिला अस्पताल कासगंज में उपचार जारी है।।
जिला अस्पताल पन्हुची डीएम ने जाना घायलों का हाल।सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों को जिला अस्पताल पन्हुच कर कासगंज जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जाना हाल चाल परिजनों से की वार्ता ।
Author: Soron Live 24

