कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना हम सभी की प्राथमिकता है – जिलाधिकारी

कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना हम सभी की प्राथमिकता है – जिलाधिकारी

कांवड यात्रा में लगाये गये अधिकारियों की उपस्थिति एवं दायत्वो को करे निर्वाहन इसमें किसी प्रकार की लापरवाही वर्दाश्त नही की जायेगी

कांवड यात्रा में साफ-सफाई को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायती राज अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी एवं नगर क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई

वेरीकेटिंग, गौताखोर की व्यवस्था, लाईट की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, चौजिंग रूम, पार्किग को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

कांवड यात्रा में लगाये गये कर्मचारियों के नाम स्थान व मोबाइल नं0 सहित रोस्टर वाईज लगाई जायें ड्यूटी

कांवड मार्ग पर पडने वाली सभी मीट व मछली की दुकानें बन्द रहेंगी,

ब्लैक स्पॉट/एक्सीडेंटल स्पॉट चिन्हित कर, सम्बन्धित विभाग साईनऐज बोर्ड लगवाना सुनिश्चत करें- जिलाधिकारी

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में कांवड यात्रा से संबंधित बैठक सम्पन्न। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना हम सभी की प्राथमिकता श्रद्धालुओ को जनपद की सीमा के अन्तर्गत किसी प्रकार की कठिनाई नही होने दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा से जुडे विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ अपने आंवटित क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेेंगे कि उनके रास्ते में कांवडियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाय साफ- सफाई एवं स्वच्छता का भी निरीक्षण कर लें। इसके लिए अभी से तैयारिया पूर्ण कर ली जाये। उन्होने बीडीओ, डीपीआरओ, ईओ आदि को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लिखित में ड्यूटी लगायें अभियान के तहत इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नही की जायेगी।
उन्होने संबंधित को निर्देश दिये कि गोरहा पर दोनो साइड अतिक्रमण हटवाये और सड़क के किनारे घूरे नहीं होना चाहिए इसपर विशेष ध्यान दें। शिविरों के आस पास गंदगी नही होनी चाहिए, सम्बन्धित वहां पर चौजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था हो और उस पर सफाई कर्मी की ड्यूटी भी लगाई जाये। उन्होंने ईओ और बीडिओ को निर्देश दिये कि लाइट की व्यवस्था पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने कहा कि कादरगंज व शहवाजपुर घाट पर वेरिकेटिंग कराई जाये जिससे की कोई भी श्रद्वालु गहरे पानी में नही जायें।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कावंड यात्रा मार्ग पर बिजली के खम्भे, ट्रांसफार्मर, पेड़ो की शाखाओं की छटनी, सड़क की मरम्मत, सड़क के दोनो ओर साफ सफाई, कूडे की सफाई, साईन बोर्ड आदि का कार्य आरम्भ कर दिया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि लाखों कांवडिये जिला की सीमा से होकर गुजरते है उनकी यात्रा में किसी प्रकार का विघ्न उत्पन्न न हो इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कांवड मार्ग में किसी भी प्रकार की मीट व मछली की दुकानें नही खुलनी चाहिये। सभी ढाबों की नियमति चेकिंग की जायेगी। उन्होंने कहा कि लाईट की व्यवस्था प्रॉपर रूप से सुचारू रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी कांवडिये की आकस्मिक रूप से बीमार होने की दशा पर एम्बुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। उन्होनें कहा कि जिले में चिकित्सा शिविरों में चिकित्सक उपस्थित रहेंगे तथा सभी जीवन रक्षक दवाईयां पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रखी जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सी0सी0टी0वी कैमरे तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि नहरों की पटरियों पर भी विशेष व्यवस्था की जायेगी उन्होंने कहा हर घाट पर गौताखोरो की नियमित ड्यूटी लगाई जाये और उनकी टैªनिंग भी कराई जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत अधिकारिेयों से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। कांवड मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर लें। उन्होने निर्देश दिये कि कांवड मार्ग पर पडने वाले ब्लैक स्पॉट/एक्सीडैंटल पांइट पर सम्बन्धित विभाग साईन ऐज बोर्ड लगवाना सुनिश्चत करे ताकि कोई दुर्घटना न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला परियोजना निदेशक, अपर मुख्य अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, पी डब्लू डी, ट्रैफिक, विद्युत खण्ड विकास अधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासनिक मौजूद रहे।
—————–

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *