कासगंज:तीर्थ विकास परिषद के गठन की मांग को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोरों तीर्थ विकास परिषद के गठन की मांग को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने उठाई तीर्थ के विकास की मांग

कासगंज: जनपद के तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठन अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा कार्यक्रम प्रभारी अशोक पांडे के नेतृत्व में पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से वार्ता की और एक लिखित ज्ञापन यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित दिया गया।ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2 वर्ष पहले तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र को सरकारी तौर पर तीर्थ स्थल घोषित किया था लेकिन तीर्थ स्थल घोषित होने के बाद अन्य तीर्थ की भांति सोरों सूकर क्षेत्र में विकास नहीं हुआ जबकि अन्य तीर्थ में विकास परिषद का गठन किया गया है तो तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।तीर्थ विकास परिषद का गठन कर सरकार तीर्थ के विकास को आगे बढ़ाए।वही कार्यक्रम प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि उन्होंने यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीर्थ विकास परिषद के गठन की मांग को लेकर एक लिखित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा है जिस की तीर्थ का सर्वांगीण विकास हो सके। ज्ञापन देने वालों में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी अशोक पांडे, उमेश पाठक,राधा कृष्ण विजय, सतीश बरवारिया आदि लोग उपस्थित रहे

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *