कासगंज:कमला नर्सिग होम में बिगडी गर्भवती महिला हालत, परिजनों ने काटा हंगामा

कमला नर्सिग होम में बिगडी गर्भवती महिला की तवियत, परिजनों ने काटा हंगामा
अलीगढ ले जाते समय रास्ते में तोडा दम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा
कासगंज। सदर कोतवाली के दुर्गा कालोनी स्थित कमला नर्सिग होम में बुखार से पीड़ित गर्भवती महिला की उपचार के दौरान हालत बिगड़ गई। जिसे आनन फानन में चिकित्सकों ने अलीगढ रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही गर्भवती महिला ने दम तोड दिया। इधर परिजनों ने कमला नर्सिग होम के चिकित्सकों पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा, हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और महिला के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं मृतका के परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामले में मुकददमा पंजीकृत नहीं हो सका था।
मिली जानकारी के अनुसार थाना ढोलना के गांव नगला ढक निवासी मुकेश कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी सुशीला को बुखार आने पर शहर के बिलराम गेट के दुर्गा कालोनी स्थित कमला नर्सिग होम में भर्ती कराया था। गुरुवार को उपचार के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जिससे परिजनों में आक्रोश पनप गया और परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर कासगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम वकील सिंह पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंच गये और हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और महिला को उच्च उपचार के लिये अलीगढ भिजवाया, लेकिन रास्त में ही महिला की मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल प्रवंधन और मृतका के परिजनों के बीच संमझोते का प्रयास भी चलता रहा, लेकिन आक्रोेशित परिजन पुलिस व अस्पताल प्रवंधन की कोई बात सुनने को तैयार नही थे।
————-

महिलाए बोली डाॅ रिचा की लापरवाही से विगडी तबियत 
कासगंज। शहर के दुर्गा कालोनी स्थित कमला नर्सिग होम में गर्भवती महिला की तवियत विगडने के बाद उसके साथ आई महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया, जब पुलिस गर्भवती महिला को उच्च उपचार के लिये एंबूलेंस से अलीगढ भेज रही थी, तब महिलाएं एंबूलेंस के आगे अड गईं वह लगातार आरोप लगा रही थीं कि अस्पताल मे मौजूद डाॅ रिचा ने बेहद लापरवाही बरती है और उनके टोकने पर उनसे अभद्रता की है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *