बिजली के केविल घर से सटकर जा रही तो घर में आ रहा करंट पीड़ित युवक ने विद्युत विभाग से की लिखित शिकायत

कासगंज जनपद के तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आ रही है विद्युत कनेक्शन की केविले एक मकान से सटकर जा रही है जिससे बारिश के समय पूरे मकान में करंट दौड़ रहा है पीड़ित युवक ने विद्युत विभाग से लिखित रूप से शिकायत की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को ट्विटर के माध्यम से ट्वीट कर अपनी पीड़ा बताई है कार्यवाही की मांग की है ।आपको बता दे पूरा मामला कासगंज जनपद के सोरों के मोहल्ला लहरा रोड निवासी सचिन मोर्य पुत्र पूरणमल का आरोप है कि उसके मकान के नीचे से विद्युत केविले सट कर जा रही है जिससे बरसात के मौसम में उसके मकान में विद्युत करंट दौड़ रहा है जिससे उसके परिवार को जान माल का खतरा है उसने एक लिखित रूप से शिकायत विद्युत विभाग ऑफिस सोरों को की है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर के माध्यम से शिकायत प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है।। विद्युत जेई कुमारपाल से फोन के माध्यम से वार्ता की तो उन्होंने बताया समस्या समाधान को लाइन मैन को निर्देशित किया गया है जल्द करंट की समस्या का समाधान किया जाएगा।
Author: Soron Live 24

