सहावर में बजरंग दल vhp ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला
लोकसभा में हिंदुओं को हिंसक बताए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठनों में है नाराजगी
कासगंज: जनपद के सहावर कस्बा के स्टेट बैंक चौराहे पर बजरंग दल वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर एसडीम को ज्ञापन सौंपा। । लोकसभा में सांसद राहुल गांधी ने अपने अभिभाषण में हिंदुओं को हिंसक बताया था इस घटना के बाद से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्यापत है हिंदूवादी संगठन लगातार पुतला दहन प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला गोरक्षा प्रमुख राज वैभव महेरे ने बताया की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज सहावर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया वहीं उन्होंने बताया कि हिंदुओं को हिंसक बताना राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है और हिंदुओं को हिंसक बता कर उन्होंने पूरे हिंदुस्तान का अपमान किया है बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद लगातार प्रदर्शन जारी रखेंगे। कार्यक्रम में जिला गौ रक्षा प्रमुख राज वैभव महेरे, राज दिवाकर, सत्यम माथुर, पृथ्वी राज चौहान, विकास, पंकज शर्मा रतन सोलंकी ,विकास दादा शोभित, पंकज ठाकुर ,आकाश सत्यम आदि लोगों उपस्थित रहे।।

Author: Soron Live 24

