कासगंज:जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिला पशु चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिला पशु चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण।

पशु चिकित्सक पिछले 06 दिनों से अनुपस्थित होने पर तत्काल प्रभाव से रोका वेतन।

पशु चिकित्सालय की दुर्दशा एवं अव्यवस्थायें मिलने पर जिलाधिकारी सख्त नाराज। सम्बंधितों के खिलाफ कड़ी करवाई करने तथा उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के दिये निर्देश।

पशु चिकित्सालय को पशुओं के उपचार के लिये ही उपयोग में लाया जाये।

प्रयोगशाला वर्तमान में संचालित नहीं फार्मासिस्ट ने अपने आवास के लिए प्रयोग कर रखा था तत्काल खाली करने तथा उक्त कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश।

पशु चिकित्सालय में गंदगी को लेकर नाराजगी प्रकट की साफ सफाई के निर्देश दिए।

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा आज कासगंज नगर पालिका परिषद के सामने स्थित जिला पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिला पशु चिकित्सालय में तमाम अव्यवस्थायें और दुर्दशा मिलने पर जिलाधिकारी ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुये बेहद नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि शासकीय कार्यों में कोई भी लापरवाही एवं शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सम्बंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुये उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जायेगी।
जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान जिला पशु चिकित्सालय कासगंज में पशु चिकित्सक पिछले 6 दिनों से अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी द्वारा इनका तत्काल प्रभाव से वेतन रोक दिया गया। पशुु चिकित्सालय परिसर, पशु नसबन्दी कक्ष, रिकार्ड रूम और नमूना लेने का कमरा तथा पूरा बुनियादी ढांचा निष्क्रिय पाया गया। चिकित्सालय भवन को आवास में बदल दिया गया है। अभिलेखों को चौक करने पर पाया गया कि अंतिम बार 29 जून 2024 को पशुओं का निरीक्षण किया गया है। चिकित्सालय परिसर पशुओं के लिये उपयोग में नहीं लाया जा रहा है। इलाज के लिये आने वाले पशुओं को परिसर में वर्षा से बचाव की व्यवस्था नहीं है। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुये कहा कि सरकारी सम्पत्ति का दुरूपयोग नहीं होने दिया जायेगा। यहां से आवास हटाकर तत्काल चिकित्सालय को पशुओं के उपचार हेतु ही उपयोग में लाया जाये। पशुओं को वर्षा से बचाव की भी व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी ने सम्बंधितों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने तथा तत्काल उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के निर्देश ।

——————

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *