सपाइयों ने सिढ़पुरा में मनाया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51 वां जन्मदिन

कासगंज अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्षा किरन यादव के निर्देशानुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का 51 वां जन्मदिन दोपहर 2 बजे के करीब अनुभूति सेवा समिति केंद्र सिढ़पुरा पर 51 पौधे लगाकर व केक काट कर बड़े हर्ष उल्लास व सादगी के साथ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव की अध्यक्षता में मनाया गया ।
*सपा नेता लक्ष्मनसिंह यादव ने कहा कि करोड़ो युवाओं के प्रेरणाश्रोत एवं सशक्त भारत की आशा और उम्मीद, हम सबके यशस्वी नेता, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, पीडीए के नायक, सविधान के रक्षक माननीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन पूरा देश बड़े हर्ष उल्लास व सादगी के साथ मनाया जा रहा हैं ।
हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें।
इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के सपा नेता लक्ष्मनसिंह यादव के अलावा अशोक यादव, अवधेश यादव, अमरसिंह चौहान, निज़ाम खान, राजीव सोलंकी, हमराज परवीन, सविता शाक्य, सोनू सोलंकी, अमन यादव, अमर सिंह जाटव, संजय कठेरिया, सत्यवीर बाल्मीकि, राजेन्द्र साहू, शिवकुमार सोलंकी, विकास मिश्रा, रामनरेश त्यागी, मोदी लोधी राजपूत, कुलदीप चौहान, ओमकार सिंह, रविता शाक्य, मनोरमा, आरती सोलंकी, प्रियंका लोधी राजपूत, अवधेश राजपूत, देवेश शाक्य, हरीसिंह, होतीलाल शास्त्री, विवेक ठाकुर, अंकित कुमार, विकास यादव, कौशल यादव, अजय कुमार, राकेश कुमार, रनवीर सिंह, राजेश कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, जे के यादव, आशीष यादव, श्यामू यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।*
Author: Soron Live 24

