कासगंज डीएम ने स्कूल में पंहुच कर बच्चों का किया नामांकन पूछे सवाल

कासगंज :जनपद कासगंज बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान 2024-25 के अंतर्गत स्वागत/प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिलधिकारी मेधा रूपम प्राथमिक विद्यालय भिटौना में पहुंच कर बच्चों का नामांकन एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया।

कासगंज: सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्कूल चलों अभियान के तहत विकास क्षेत्र के गांव भिटौना पहुंच कर बच्चों का नामांकन एवं प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले मां सरस्वती की वंदना की और दीप प्रज्वलन किया और उसके बाद सीधे विद्यार्थियों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से उनके नाम पूछे, पिता का नाम और पता पूछा, और जन्मतिथि भी पूछी। विद्यार्थियों ने सटीक जबाव दिए। इस पर जिलाधिकारी बेहद खुश दिखाईं दीं और स्कूल के अध्यापकों की प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने वहां के अनुशासन को सराहा साथ ही उन्होंने सम्बंधित को निर्देश दिये की व्यवस्थाएं और भी अधिक बेहतर बनाई जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही हैं तो सीधे मुझे अवगत कराएं, जिससे कि समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान कराया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। नौनिहाल हमारे देश को ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। स्थानीय स्तर पर निखरने वाली प्रतिभाएं उच्च स्तर तक पंहुचती हैं और फिर हमें गर्व होता है स्वयं के स्कूल मे ंपढ़ाए गए बच्चों की सफलता पर इसलिए बच्चो की सफलता हमारे लिए गौरवांवित करने का विषय भी है।
इस दौरान बीएसए राजीव कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक वीरंेद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कासगंज सुरेंन्द्र कुमार अहिरवार, उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौदान सिंह, शिक्षक अन्य विभागीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
—————–

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *