विधायक व जिलाधिकारी द्वारा जिले के 22 मेधावी विद्यार्थियों को चैक, टेबलेट व मेडल देकर किया गया सम्मानित।

इंटर मीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा में जिले के 08 मेधावी विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अच्छे अंक लाने पर एक एक लाख रू0 का चैक, एक टेबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र तथा 14 मेधावी विद्यार्थियों को जिला स्तर पर अच्छे अंक लाने पर प्रत्येक को 21 हजार रू0 का चैक एक एक टेबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।
कासगंज: विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, एडीएम राकेश पटेल व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। मुख्य अतिथियों व जिलाधिकारी द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ष 2024 की परीक्षाओं में जिले के राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 08 मेधावी छात्र छात्राओं में से प्रत्येक को एक एक लाख रू0 का चैक, एक एक टेबलेट और मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 14 मेधावी छात्र छात्राओं में से प्रत्येक को 21 हजार रू0 का चैक, एक एक टेबलेट और मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर आयोजित हुये मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का कलेक्ट्रेट सभागार में बड़े स्क्रीन के द्वारा लाइव प्रसारण कराया गया।
मुख्य अतिथि विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि बहुत खुशी की बात है कि जिले के मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा अपनी मेहनत से परीक्षा में अच्छे अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया गया है। आगे भी मन लगाकर पढ़ें और अपने समाज व जिले का नाम रोशन करें। सरकारी योजनाओं का लाभ आपको मिलता रहेगा। जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी एवं अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने कहा कि होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें। सरकार आपके साथ है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि वर्ष 2024 की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के 08 मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अच्छे अंक लाने पर तथा जिला स्तर पर इंटरमीडिएट के 03 व हाईस्कूल के 11 सहित कुल 22 मेधावी छात्र छात्राओं समारोह में सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर बीएसए व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, मेधावी छात्र छात्रायें एवं सम्बंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।
—————
बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत
जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल बैग, लंच बॉक्स, किताबें व कॉपी इत्यादि प्रदान किये।
कासगंज: विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत एवं जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, एडीएम राकेश पटेल, उप जिलाधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी, कोमल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारियों एवं जनमानस/बच्चों की मौजूदगी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, कासगंज द्वारा भिक्षावृत्ति, बाल श्रम में लिप्त एवं आर्थिक तंगी से परेशान कुल 180 बालक/बालिकाओं का चिन्हांकन किया गया। उक्त समस्त बालक/बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, सुविधाओं, परिवार में लड़कों की श्रेष्ठता के मिथक को तोड़ने व सामाजिक विचारों में बदलाव लाने हेतु कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम से मुक्त एवं आर्थिक तंगी से परेशान बालक/बालिकाओं को शिक्षा से जोड़े जाने हेतु स्कूल बैग, लंच बॉक्स, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, किताब, हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, एवं कला की कॉपी इत्यादि वितरित किये गये।
——————
Author: Soron Live 24

