खेत में चारा लेने गई महिला की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर हुई मौत

खेत में चारा लेने गई महिला की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर हुई मौत

कासगंज जनपद की कोतवाली कासगंज क्षेत्र के
अल्लीपुर गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक महिला की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करके मामलें में विद्युत विभाग के खिलाफ कार्यवाही की मांग की, वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जंहा सूचना मिलने के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है,महिला की मौत के बाद उसके घर में मातम का माहौल छाया हुआ है,

आपको बता दे हादसे का शिकार हुई मृतक महिला का नाम संगीता पत्नी गीतम सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी गांव अल्लीपुर था। मृतक महिला के परिवार वालों के मुताबिक
संगीता खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब तभी खेत में काफी नीचे लटकी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर संगीता की आकर मौत हो गई। और घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं मृतक महिला के परिवार वालों ने मृतक महिला की मौत का जिम्मेदार पुरी तरह से विद्युत विभाग को ठहराया है। मृतक महिला की तीन बेटियां हैं। जिनमे बड़ी बेटी बबीता उम्र चार वर्ष विनीता उम्र ढाई वर्ष खुश मीता उम्र एक वर्ष है। और मृतक महिला का पति मजदूरी करता है। गांव के रहने वाले ग्रामीण रामवीर का आरोप है बिजली विभाग द्वारा 2 महीने पूर्व 11000 की लाइन डाली गई थी। जो की जगह-जगह काफी नीचे लटकी हुई थी। जिसके चलते महिला की चपेट में आकर मौत हो गई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *