कासगंज जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रभु पार्क का किया निरीक्षण

कासगंज जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा प्रभु पार्क का किया निरीक्षण ।


शहर वासियों के हित के लिए प्रभु पार्क का सौंदर्यकरण, स्ट्रीट लाइट, ओपन जिम, सिक्योरिटी की तैनाती, साफ-सफाई, वृक्षारोपण इत्यादि के दिये निर्देश-जिलाधिकारी

कासगंज: आज जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नदरई गेट के पास प्रभु पार्क का करा गया निरीक्षण उन्होंने कहा है कि प्रभु पार्क शहर वासियों के हित के लिए सौंदर्यकरण, स्ट्रीट लाइट, ओपन जिम, सिक्योरिटी की तैनाती, साफ-सफाई, वृक्षारोपण कराया जाए।
यहां पर अधिक से अधिक लोग घूमने आए किसी प्रकार की परेशानी ना हो अच्छा सा महसूस करें। प्रभु पार्क में जो भी कमियां हैं उनको तत्काल ठीक किया जाये यहां पर किसी प्रकार का जल भराव नहीं होना चाहिए।
उन्होंने मंदिरो के फर्स को लेकर खराब टाईल्स जो टूट गई उनको बदलने के लिए कहा साथ ही उन्होंने बैठने के स्थान की टाईल्स को बदलने को कहा।
जिलाधिकारी ने दगंल एरिया का सौंदर्यकरण और छतों को टपकने को लेकर मरम्मत और जगह-जगह गढ्ढों की मरम्मत और यहां पर साफ सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा वृक्षारोपण भी यहां पर अधिक से अधिक किया जाए जिससे यहां का वातावरण अच्छा हो जो भी व्यक्ति यहां पर घूमने आए तो अच्छा सा महसूस करें।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र बोरे, उपजिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, नगर पालिका के कर्मचारी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
——————
—————-

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *