चिन्हित जर्जर विद्यालय भवन के बच्चों की बैठने के वैकल्पिक व्यवस्था करें – जिलाधिकारी

परिषदीय विद्यायलों मे जर्जर/निष्प्रयोज्य विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण तथा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।

चिन्हित जर्जर भवन के बच्चों की बैठने के वैकल्पिक व्यवस्था करें – जिलाधिकारी

सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण शील रहे कर स्कूलों की स्कूलों की प्रगति बताए किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी

कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रुपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय विद्यालयों में अवस्थित 167 जर्जर/निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण के सम्बन्ध में तकनीकी मूल्यांकन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये कार्यों की गहन समीक्षा की।
तकनीकी मूल्यांकन समिति की आख्या उपरान्त जर्जर/निष्प्रयोज्य भवनों का ध्वस्तीकरण किया गया जायेगा तथा इसकी सूचना राज्य परियोजना कार्यालय में उपलब्ध कराते विद्यालयों में ए०सी०आर० व नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने के
दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी वं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की बैठक आहूत की गयी जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डॉक्टर की टीम गठित करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से मेडिकल असिसमेन्ट कैम्प आयोजित कर गठित डॉक्टर की टीम द्वारा बच्चों की दिव्यांगता को चिन्हित करते हुए उन्हें दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी कराने के निर्देश प्रदान किये गये।
जिलाधिकारी ने बैठक में प्राथमिक विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित 19 बिन्दुओं पर कराये गये एवं कराये जा रहे कायाकल्प कार्यों की गहन समीक्षा करते हुये कहा कि जो काम अभी अधूरे हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कराया जाये। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। खंड शिक्षा अधिकारी अपनी-अपने क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर विद्यालयों का समय समय पर निरीक्षण कर समय से आख्या उपलब्ध करायें। विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण सृजित कर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाये। छोटे छोटे बच्चों की पढ़ाई में रूचि पैदा करने के लिये भरपूर प्रयास किये जायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ, खण्ड विकास अधिकारी, ईओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
—————–
व

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *