निवर्तमान जिलाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई।शासन के जो भी निर्देश होते थे जिनको जिलाधिकारी मेम ने अच्छे तरीके से पालन कराया – पुलिस अधीक्षक

निवर्तमान जिलाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई।

शासन के जो भी निर्देश होते थे जिनको जिलाधिकारी मेम ने अच्छे तरीके से पालन कराया – पुलिस अधीक्षक
जनपद कासगंज के क्षेत्र में कराये गये उत्कृष्ट कार्य अनुकरणीय- मुख्य विकास अधिकारी
आपके द्वारा कराए गए कार्य कासगंज के लिए प्रेरणादायक रहेंगे – अपर जिला अधिकारी
कासगंज: निवर्तमान जिलाधिकारी सुधा वर्मा का स्थानांतरण हो जाने पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें समस्त अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंट किये गये।
निवर्तमान जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि लोकसभा चुनाव आप सभी के सहयोग से अच्छा हुआ किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही नहीं हुई है। इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र है और जनपद जिस बुलन्दी पर पहुंचा है, उसके लिये भी आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्नेह, त्याग, समर्पण और निष्ठा के साथ मेरे साथ कार्य किया है, आपको किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो मेरा फोन नंबर आपके पास है कभी भी कॉल कर सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने निर्वतमान जिलाधिकारी द्वारा जनपद कासगंज के क्षेत्र में कराये गये उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुये उन्हें अनुकरणीय बताया।
विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक समस्त उप जिलाधिकारी परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, डीएफओ सभी तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
————

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *