विद्युत करंट की चपेट में आया संविदा कर्मी लाइनमैंन घायल
शटडाउन लेकर 11 हजार की लाईन पर कार्य कर रहा था संविदा कर्मी, लाइनमैंन
कासगंज।
सदर कोतवाली क्षेत्र में बिजली घर से शटडाउन लेकर बिजली ठीक करने गये संविदा कर्मी विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिससे संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद जेई व अन्य लोगांें द्वारा घायल संविदा कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी 33 वर्षीय संजय पुत्र प्रेमपाल सिंह भिटोना बिजली घर पर संविदा कर्मी के रुप में तैनात है। वह मंगलवार की सुबह बिजली घर से शटडाउन लेकर लाइन सही करने के लिए नगला नोकस गांव गए हुआ था। जहां वह लाइन को ठीक कर रहा था। तभी बराबर से गुजर रही जर्जर लाइन का तार हवा के कारण दूसरी लाइन में टच हो गया और एचटीलाइन में करंट प्रभावित हो गया। जिससे संजय विद्युत करंट की चपेट में आकर दूर जा गिरा और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं जई भिटौना बिजली घर ने बताया कि नगला नोकस में शटडाउन लेकर एचटीलाइन को ठीक करने के लिए गया सविंदा विद्युत कर्मी बराबर से गुजर रही लाइन में करंट आने से चपेट में आ गया है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्तपताल में भर्ती कराया है। इस हादसा किसकी वजह से हुआ है। वह दिखवाया जा रहा है।
Author: Soron Live 24

