दवा प्रतिनिधि संघ के पुन: जिलाध्यक्ष बने प्रदीप एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों भी हुए घोषित

कासगंज। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स एसोसिएशन की बैठक में वर्ष 2024 की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से प्रदीप यादव को पुन: जिलाध्यक्ष बनाया गया। मुख्य अतिथि ने एसोसिएशन के आगामी कार्यक्रम की जानकारी भी दी।
दवा प्रतिनिधि संघ कासगंज की कार्यकारिणी के गठन के लिए होटल शीतला पैलेस में बैठक हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रेसेंटटिव एसोसिएशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य सीके पाठक, विशिष्ठ अतिथि ज्वाइंट सेक्रेटरी रीजनल कन्वेनर सुनील चौहान, सेंट्रल कमेटी के सदस्य राजेश वशिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप यादव ने की। बैठक में 2023 की सेक्रेटरी रिपोर्ट औऱ ट्रेजरार रिपोर्ट चुनाव पर्यवेक्षक के सामने प्रस्तुत की गई। कामरेड राजकुमार विजय ने नई कार्यकरणी का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक सीके पाठक, सुनील चौहान ने वर्ष 2024 की नई कार्यकारणी की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से कासगंज से दवा प्रतिनिधि संघ के जिलाध्यक्ष पद पर पुन: प्रदीप यादव, सचिव राजेश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष शाहिद खान, उपाध्यक्ष केके सक्सेना, सह सचिव आतिफ जीलानी बनाये गए। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य सुधांशु वशिष्ठ, अरमान खान,अर्पित कुमार, आशीष सक्सेना, फैजान हाशमी, सुजीत वर्मा बने हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य राजकुमार विजय बनाए गए हैं। बैठक में अशरफ, अंकित कोहली, दानिश खान, शुभम, गणेश साहू, प्रयांशु, अभय तिवारी,अभय पाल, अनूप कुमार, जिहान खान, अजय माहेश्वरी, आमिर खान, कामरेड सुनील कुमार सिंह, कॉमरेड गोवर्धन शामिल रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *