लापरवाही:हर घर जल योजना निजी जमीन पर खोद दिया बोरवेल

कासगंज: पटियाली तहसील के गांव मस्ती पुर में जल निगम ने प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के तहत लेखपाल की गलती से एक प्राइवेट जमीन में पानी की टंकी के लिए बोरवेल कर दिया। गांव वालों के विरोध के बाद यह बोरवेल रोका गया लेकिन तब तक जल निगम 800 फुट गड्ढा खोदकर उसके अंदर लोहे के पाइप डाल चुका था। मामले को सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाया एसडीएम पटियाली से की शिकायत।

एसडीएम पटियाली से शिकायत करने पर यह काम रोका गया और लोहे के पाइप बाहर निकाले गए लेकिन 800 फुट का यह गड्ढा ऐसा ही छोड़ दिया गया। इसमें मिट्टी नहीं डाली गई। नियम अनुसार इसको मिट्टी से भरा जाना चाहिए था।

800 फुट बोरवेल ऐसा ही खुला पड़ा हुआ है।
मस्तीपुर ग्रामवासियों को यह खतरा है कि कोई बच्चा या जानवर इस गड्ढे में गिर सकता है और कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

कासगंज जिला प्रशासन से हम यह मांग करते हैं कि इस 800 फुट गड्ढे को जल निगम जल्द से जल्द भर दे ताकि कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच सके।

मस्तीपुर गांव पहुंचकर सपाइयों की टीम ने यह मामला उठाया:

अब्दुल हफीज गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी

विवेक यादव, ग्राम प्रधान मस्तीपुर मोहम्मद शाहिद, पूर्व नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पटियाली शोएब अहमद शब्बू, वरिष्ठ समाजसेवी तारिक मेहमूद मंसूरी, नगर अध्यक्ष गंजडुंडवारा समाजवादी पार्टी असहाब हुसैन, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी अमानत हुसैन सिंकू, 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *