सोरोजी : ’10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ योगाभ्यास कर मनाया गया। हरि की पौड़ी गंगा जी के तट स्थित पर्यटन केंद्र परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया गया इसमें समाज के नागरिकों आर एस एस एवम भाजपा पदाधिकारीयों ने भाग लिया। योगाभ्यास योगाचार्य डॉक्टर एनपी सिंह हल्दिया एवं एमडी मौर्य द्वारा सभी कराया गया। जिसमें विभिन्न योग कराए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ राधाकृष्ण दीक्षित अपने संबोधन ने कहा
सब मिलकर कल योग करें और वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ इस वैश्विक उत्सव के साथ जुड़ें योग हमारे दैनिक कार्य में सम्मिलित हो
योग के माध्यम से हमारा शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जा से युक्त रहता है योग अवश्य करें योग के द्वारा शरीर के सभी रोग समाप्त होते हैं। योग भारत की सनातन परंपरा।
योग कार्यक्रम में डॉक्टर एनपी सिंह हल्दिया , अनिल तिवारी, भाजपा युवा नेता कार्यक्रम सहसंयोजक मनीष शर्मा पंडा जी, संजय दुबे, विनय तिवारी संपूर्णानंद भारद्वाज, रवि कांत गुप्ता, विजय गोस्वामी, मयंक दोनेरिया, प्रदीप कश्यप ,विशाल पाठक, हेमंत पंडित, सुधांशु वशिष्ठ,आदित्य कनकोरिया, जय किशन तिवारी,विष्णु देव राय आदि लोग उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

