
कासगंज जीएम ने मथुरा फर्रुखाबाद रेलवे का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश।पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं इज्जतनगर मंडल के डीआरएम ने लाइट गुड्स ट्रेन से मथुरा जंक्शन से फर्रुखाबाद रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने कासगंज सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति जानी। संबंधित अधिकारियों को समय से विकास कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर एवं पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की प्रबंधक रेखा यादव ने गुरुवार को लाइट गुड्स ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण मथुरा जंक्शन से प्रारंभ किया। मथुरा जंक्शन से फर्रुखाबाद रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने अधिकारियों को आने वाले मानसून से संबंधित तैयारियों को पूरा कर लेने की चर्चा की। साथ ही निर्देशित किया कि स्टेशन यार्डों में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कर लिया जाए। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।
Author: Soron Live 24

