सैलरी मांगने पर की गाली गलौज पीड़ित ने डीएम से की शिकायत

कासगंज:प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले एक युवक ने कंपनी के अधिकारियों पर सैलरी ना देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कासगंज डीएम से लिखित रूप से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे मनोज कुमार पुत्र जय सिंह देवासी ग्राम भड पुरा पोस्ट सलेमपुर बीबी थाना सोरों जनपद कासगंज का आरोप है कि कासगंज विकास भवन में यूपी डास्प विभाग में नमामि गंगे योजना का टेंडर इकोआ कंपनी बेंगलुरु को दिया गया जिसमें उसे एलआरपी पद पर नियुक्त किया गया वह भली-भांति कम कर रहा है फिर भी इकोआ कंपनी उसे सैलरी नहीं देती है प्रार्थी सैलरी मांगे जाने पर प्रोजेक्ट इंचार्ज मनोज पालीवाल द्वारा ₹2000 मांगे जाते हैं ।और पूर्व में प्रार्थी वेतन के संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत कर चुका है फिर भी सुनवाई नहीं हुई। आज पीड़ित ने दोबारा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक लिखित शिकायती पत्र दिया है जिसमें कंपनी के अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।।
Author: Soron Live 24

