गोराह माइनर से सोरों कुंड तक पाइप लाइन डलवाने को जल संसाधन मंत्री से मिले सोरों पालिकाध्यक्ष

गोराह माइनर से सोरों कुंड तक पाइप लाइन डलवाने को जल संसाधन मंत्री से मिले सोरों पालिकाध्यक्ष

जल संसाधन मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह को सौंपा मांग पत्र

कासगंज ब्यूरो:तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र जनपद कासगंज स्थित श्री गंगा जी हर की पौड़ी में जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन सोरों कुंड और गोराह तक बिछाई जाने की मांग को लेकर सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने लखनऊ में जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव देव सिंह से उनके आवास पर पहुंचकर वार्ता की। और मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में नगर पालिका अध्यक्ष ने मांग की है कि नगरपालिका परिषद सोरों द्वितीय श्रेणी की नगर पालिका होने के साथ ही एक प्राचीनतम एवं पौराणिक तीर्थ स्थल है। इस तीर्थ में प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री अपने धार्मिक कार्यों को पूर्ण करने के साथ मृतक पारिवारिक जनों की अस्थि विसर्जन पिंड श्रद्धा गंगा स्नान हेतु देश के विभिन्न प्रांतो से आते हैं। श्री गंगा जी हरि की पौड़ी में सिंचाई विभाग की गोराह माइनर गूल के माध्यम से जलापूर्ति होती है जो सोरों जी से लगभग 8 किलोमीटर दूर है। जिससे आए दिन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जगह-जगह से अवरोध कर जल आपूर्ति को बाधित किया जाता है। जिसके कारण श्री गंगा जी हरि की पौड़ी में जल का अभाव हो जाता है। जिससे नगर क्षेत्र में आने वाले तीर्थ यात्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है ।कई बार जलस्तर कम हो जाने पर मछलियों के मरने की घटना घटित हो चुकी है ।इसलिए श्री गंगा जी हरि की पौड़ी में निरंतर जलापूर्ति बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है।इसी मांग को लेकर सिंचाई विभाग की हजारा नहर तथा गोराह माइनर गूल से गंगा जी हरि की पौड़ी कुंड तक पाइप लाइन डलवाए जाने की आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *