भगवान वराह के दर्शन कर अभिभूत हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा, सोरों में हुआ भव्य स्वागत

 

भगवान वराह के दर्शन कर अभिभूत हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा, सोरों में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भगवान वराह के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय के आवास पहुंच नवजात कन्या को दिया स्नेह

सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा का आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सोरों पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भगवान वराह के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान वराह के दर्शन के उपरांत पूर्णेश मिश्रा ने धार्मिक नगरी सोरों की आध्यात्मिक महत्ता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान वराह की पावन भूमि पर आकर दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य और आत्मिक शांति का अनुभव है। ऐसी धार्मिक एवं पौराणिक नगरी हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं की धरोहर है। भगवान के दर्शन से मन को सकारात्मक ऊर्जा एवं नई प्रेरणा मिलती है। उन्होंने भगवान वराह से सभी के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की।

इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने नवजात कन्या को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। उनके आगमन पर परिवारजनों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत ठाकुर, मनीष शर्मा, पंडा जी, गोविंद तिवारी, सूर्यांश उपाध्याय, मोहित दुबे, मयंक भारद्वाज, रवि प्रजापति, नैतिक शर्मा, गोपाल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष के सोरों आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ स्वागत एवं सम्मान किया। धार्मिक दर्शन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *