कासगंज में दुल्हन को लेकर लौट रही कार कैंटर से भिड़ी, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

कासगंज में दुल्हन को लेकर लौट रही कार कैंटर से भिड़ी, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

विदाई के बाद रास्ते में हुआ हादसा, गोरहा चौकी के पास तेज रफ्तार कार और कैंटर में टक्कर

कासगंज। जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शादी समारोह से दुल्हन की विदाई कराकर लौट रही बारात की कार की कैंटर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव रुखाला से बारात कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के गांव फतेहपुर कलां आई थी। मंगलवार को शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा सोनू अपनी दुल्हन किरन को विदा कराकर कार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान थाना सोरों क्षेत्र में गोरहा पुलिस चौकी के पास कार और कैंटर की भिड़ंत हो गई।
हादसे में दूल्हा सोनू (22), उसकी पत्नी किरन (20), राजू (37) पुत्र रमेश निवासी समसपुर, अतरौली और हरेंद्र (40) पुत्र टीकम निवासी अतरौली घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसे के बाद शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *