वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, लखनवी जायका होटल पर खाद्य विभाग का शिकंजा

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, लखनवी जायका होटल पर खाद्य विभाग का शिकंजा

रोटी बनाने के वीडियो के बाद छापेमारी, जांच में मिलीं कई खामियां; खाद्य पंजीकरण निरस्त, सुधार होने तक होटल बंद

कासगंज। ठंडी सड़क स्थित लखनवी जायका होटल में रोटी बनाने के दौरान थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर होटल में छापेमारी कर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सहित कई गंभीर अनियमितताएं मिलने पर होटल का खाद्य पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। साथ ही कमियां दूर होने तक होटल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में होटल में काम करने वाला युवक रोटी बनाते समय आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दिया था। वीडियो सामने आने के बाद मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुलदीप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमोबीर सिंह और अनीता सिंह ने होटल पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

निरीक्षण के दौरान होटल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इसके अलावा पानी की गुणवत्ता की जांच, कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण और पेस्ट कंट्रोल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी नहीं कराए जाने की बात सामने आई। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए बिरयानी के चावल और चिकन ग्रेवी के नमूने भी लिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए होटल का खाद्य पंजीकरण निरस्त कर दिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जब तक सभी कमियों को दूर नहीं किया जाता, तब तक होटल का संचालन बंद रहेगा। वहीं, होटल संचालक ने पूछताछ के दौरान संबंधित कर्मचारी को काम से हटाए जाने जानकारी मिली

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *