कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को मिली फिटनेस की नई सौगात

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को मिली फिटनेस की नई सौगात

महिला आयोग के निर्देश पर रम्पुरा विद्यालय में स्थापित हुआ ओपन जिम, निरीक्षण कर छात्राओं से किया संवाद और वितरित किए कंबल व गद्दे

कासगंज। जनपद के पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ओपन जिम स्थापित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशों के बाद विद्यालय परिसर में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्राओं को व्यायाम एवं फिटनेस के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

ओपन जिम की स्थापना के बाद महिला आयोग की सदस्य ने विद्यालय पहुंचकर इसका औचक निरीक्षण किया और उपलब्ध कराई गई सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर ओपन जिम के उपयोग, उनके अनुभव और इससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। साथ ही छात्राओं की अन्य आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को भी जाना। इस दौरान शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को कंबल एवं गद्दे भी वितरित किए गए।

निरीक्षण के दौरान सदस्य ने विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं वार्डन से वार्ता करते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बालिकाएं ही आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा तय कर सकती हैं। विद्यालयों में इस प्रकार की सुविधाएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
#Kasganjnews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *