भगवान वराह के दर्शन कर शिवकुमार शर्मा ने संभाला सोरों कोतवाली का चार्ज

स्थानांतरित होकर कासगंज पहुंचे इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा को एसपी ओपी सिंह ने सौंपी सोरों कोतवाली की जिम्मेदारी, पूजा-अर्चना के बाद संभाला कार्यभार
सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों की कोतवाली में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। स्थानांतरित होकर कासगंज आए इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने सोरों कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यभार संभालने से पूर्व नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा तीर्थ नगरी स्थित भगवान वराह मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान वराह के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने सोरों कोतवाली पहुंचकर विधिवत चार्ज संभाला।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और कोतवाली क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली।
कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई रहेगी प्राथमिकता
नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।
उन्होंने आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
Author: Soron Live 24

