आगरा के दलित महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश यादव बोले- भाजपा के वर्चस्व को चुनौती देगा दलित समाज

आगरा के दलित महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश यादव बोले- भाजपा के वर्चस्व को चुनौती देगा दलित समाज

सपा मुखिया ने कहा- पीडीए में ‘डी’ का मतलब अब ‘दमदार दलित’, संविधान और आरक्षण की रक्षा का संकल्प दोहराया

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में उमड़े जनसैलाब को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जुटी भारी भीड़ को देखकर यह स्पष्ट हुआ कि यह आयोजन केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश का दलित समाज यहां एकत्र हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि दलित समाज ने इस सम्मेलन के माध्यम से संदेश दिया है कि आगामी राजनीतिक लड़ाई में वह भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों के वर्चस्व को चुनौती देगा। उन्होंने कहा कि अब पीडीए में ‘डी’ का अर्थ दलित से आगे बढ़कर ‘दमदार दलित’ हो गया है।

सपा मुखिया ने सम्मेलन के राजनीतिक संदेश को रेखांकित करते हुए कहा कि आगरा से पीडीए ने एलान किया है कि जो भाजपा के साथ है, पीडीए उसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संविधान और आरक्षण की रक्षा का संकल्प भी दोहराया गया। संविधान बचेगा, तो सम्मान बचेगा।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगरा के दलित महासम्मेलन की सफलता ने वर्ष 2027 में पीडीए सरकार बनने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रस्तावित सरकार सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देगी तथा भेदभाव समाप्त कर सभी वर्गों के मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा, प्रतिष्ठा और तरक्की-खुशहाली सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी।

उन्होंने सामाजिक समानता, सकारात्मक विचारों और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण की बात भी कही।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *