माँ गायत्री इंटर कॉलेज में सजा बाल मेला, बच्चों ने लगाईं आकर्षक दुकानें

बाल मेले में नन्हे व्यापारियों का दिखा उत्साह, रचनात्मकता और हुनर ने मोहा मन
न्यौली। बाल दिवस के अवसर पर माँ गायत्री इंटर कॉलेज में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक ठाकुर श्री बृजेंद्र सिंह गौर ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं माँ शारदा के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया गया।
बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें एवं खान-पान के स्टॉल लगाए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी-अपनी दुकानों का संचालन किया। मेले में बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास देखते ही बनता था। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। मेले में बच्चों ने अपने हुनर और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक ठाकुर श्री बृजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि बाल मेले जैसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, स्वावलंबन, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश रस्तोगी, अशोक पांडे, अभय प्रताप, मोहित गौर, पूनम वघेल, सिमला वघेल, दिव्या शर्मा, ललित शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अग्रवाल बंधु उपस्थितरहे
Author: Soron Live 24

