श्री गंगा मांटेसरी स्कूल में बाल दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता प्रतिभागियों को मिला सम्मान
सोरों संवाददाता रवि श्रोतीय
सोरों (कासगंज)। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को श्री गंगा मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल, सोरों में विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अंकित यादव ने प्रथम, लव चरोरे ने द्वितीय तथा जीतू मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में संगम ने प्रथम, निशा ने द्वितीय तथा सुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी क्रम में प्राइमरी वर्ग की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आशीष ने प्रथम, आयु ने द्वितीय तथा बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आरुषि ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय तथा अनुष्का ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री भगवान उपाध्याय, प्रधानाचार्य श्री राहुल त्रिगुनायत, श्रीमती सीमा उपाध्याय, श्रीमती उमा गोयल, श्रीमती पिंकी यादव, चंद्र पानी, अशोक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिवार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Author: Soron Live 24

