रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मेंस कांग्रेस की वार्ता, समाधान का मिला सकारात्मक आश्वासन

सहायक मंडल इंजीनियर की अध्यक्षता में हुई बैठक, यूनियन पदाधिकारियों ने अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाए कर्मचारियों के मुद्दे
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे मेंस कांग्रेस की कासगंज शाखा की अनौपचारिक वार्ता मंगलवार को सहायक मंडल इंजीनियर, मथुरा छावनी की अध्यक्षता में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
वार्ता के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष रखा। विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने पर सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में प्रशासन की ओर से राकेश गौतम, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य), विश्वामित्र, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (विद्युत), नरेश कुमार मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी-वे), जितेंद्र कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक तथा सतीश चंद्र पाल, मुख्य कार्यालय अधीक्षक उपस्थित रहे।
वहीं यूनियन की ओर से अमित कुमार, सहायक मंडल मंत्री, मनोज यादव, शाखा अध्यक्ष, ओमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष, गिरीश पाल वर्मा, सहायक मंत्री, बॉबी कुमार, प्रचार मंत्री तथा राघवेंद्र कुमार, सदस्य ने सहभागिता की।
वार्ता के समापन पर मेंस कांग्रेस कासगंज शाखा ने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों से संबंधित लंबित समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी हित सर्वोपरि हैं और मेंस कांग्रेस सदैव रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
Author: Soron Live 24

