कासगंज में एक लाख दीपों से जगमगाया प्रभु पार्क, भव्य दीपोत्सव में गूंजे जय श्रीराम और भारत माता के जयघोष

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कासगंज नगर की सामाजिक समरसता गतिविधि द्वारा आयोजित दीपोत्सव में हुई भारत माता की आरती, भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण।
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कासगंज नगर की सामाजिक समरसता गतिविधि के तत्वावधान में शनिवार, 7 नवंबर को प्रभु पार्क में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपोत्सव के अवसर पर प्रभु पार्क में एक लाख दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर दीपों की अद्भुत रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की भव्य सजावट और सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एटा विभाग प्रचारक श्रीमान आशुतोष जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं, जिनसे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं भारत माता के जयघोष से कार्यक्रम स्थल राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान रहा।
दीपोत्सव के दौरान भारत माता की भव्य आरती की गई। उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आरती में सहभागिता की। एक साथ प्रज्वलित हुए एक लाख दीपों ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा, सामाजिक एकता और समरसता का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर विभाग व्यवस्था प्रमुख श्रीमान अमलेन्दु शर्मा जी, जिला प्रचारक आर्येंद्र जी, नगर प्रचारक आकाश जी, नगर कार्यवाह अनिरुद्ध शर्मा जी, सह जिला कार्यवाह श्रीमान विनीत जी, जिला संघचालक श्रीमान दीपराज जी,बजरंग दल विभाग संयोजक श्री अमरीश वशिष्ठ जी, श्री वंश गौड़ जी, श्री सुनील जी , श्री जमुना प्रसाद जी ,श्री भगवान दास जी, विवेक गुप्ता जी, राजीव पचौरी जी, मोहित जी, लखन प्रताप जी , अवनीश सक्सेना,नवीन सक्सेना,कुशाग्र डांगरा,शिवा सैनी जी ,दीपक, श्री पंकज वार्ष्णेय जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक,अन्य अनुशांगगिक संगठन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समूचा प्रभु पार्क दीपों की रोशनी से आलोकित रहा और जय श्रीराम एवं भारत माता के जयघोष के साथ यह भव्य दीपोत्सव सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता हुआ संपन्न हुआ।
शुभ कामनाएं संदेश 👇 👇 👇






Author: Soron Live 24

