विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सोरों नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सोरों नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर हुआ मंथन, भाजपा की विजय का लिया संकल्प

सोरोंजी (कासगंज)। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सोरों नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक राधा मोहन गेस्ट हाउस, सोरों में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र विक्रम सिंह, विधायक देवेंद्र राजपूत, विधानसभा विस्तारक प्रांशु द्विवेदी एवं मंडल प्रवासी डॉ. मनोज शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा शाक्य ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष त्रिवेदी ने किया।

मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर काम करने वाला समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र विक्रम सिंह एवं विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय, संवाद, अनुशासन और कार्यकर्ताओं का सम्मान बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सेक्टर संयोजक मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. रविकांत गुप्ता, सम्पूर्णानन्द भारद्वाज, विवेक मेहरे, ज्योति मौर्य, सविता गुप्ता, मनीष शर्मा, नानकचंद्र गुप्ता, कन्हैयालाल बघेल, राजकुमार कश्यप, धर्मेंद्र कुमार, सतीश चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, राहुल शर्मा, विकास निर्भय, राहुल पचौरी, विजय गोस्वामी, देव प्रकाश शर्मा, जितेंद्र कुमार एवं गिरीश वार्ष्णेय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *